हाथरस, दिसम्बर 20 -- सासनी: कस्बा के बस स्टेण्ड पर शुक्रवार को प्रशासन की ओर से शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कंबल वितरित किया गया। इस दौरान तहसीलदार ने कस्बा के बस स्टैंड पर गरीब जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरित किए। तहसीलदार रजत कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ठंड से बचाव के लिए गरीब और असहाय लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न रहे, इसके लिए प्रशासन लगातार गांव-गांव जाकर स्थिति का जायजा ले रहा है। क्षेत्र गांव में चिह्नित किए गए जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत की बात है। इस दौरान लेखपाल विवेक वार्ष्णेय व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.