बांका, फरवरी 15 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। फरवरी के मध्य में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है और ठंड अब अपने अंतिम पड़ाव पर नजर आ रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है, लेकिन दिन में धूप की तीखी गर्माहट लोगों को यह एहसास करा रही है कि मौसम करवट ले चुका है। जिले के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध दिखाई दे रही है, लेकिन इसकी तीव्रता पहले की तुलना में काफी कम हो गई है। कोहरे और घने कुहासे का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। रात और सुबह में पड़ने वाली ओस भी अब लगभग गायब हो गई है। दिन में खुली धूप में बैठना, जो अब तक लोगों को सुकून देता था, इस सप्ताह पहली बार चुभन भरा महसूस हुआ। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.