खगडि़या, दिसम्बर 22 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि जिले के मगही पान देश के कई राज्यों में अपने स्वाद को लेकर प्रसिद्ध है, लेकिन ठंड के कारण पान के पत्ते पाला मार दिया है। जो किसी काम का नहीं हैं। ठंड की मार झेल रहे मगही पान की खेती करने वाले किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इनदिनों जिले के किसानों खेती करने वाले किसान ठंड की मार से परेशान हैं। पांच साल पहले जिस पान के लालिमा की कद्र थी, उसकी खेती आज समाप्ति की कगार पर है। खगड़िया में किसान पान की खेती को लेकर परेशान हैं, क्योंकि ठंड के प्रकोप से पान के पत्ते न सिर्फ मुरझा रहे हैं बल्कि सूख भी गए हैं। पान की खेती करने वाले किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है, क्योंकि ठंड की वजह से पान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है और अब किसानों को लागत की राशि वापस आने की भी उम्मीद नहीं है। पान उत...