शामली, नवम्बर 6 -- मौसम ने अब करवट ले ली है। सुबह और शाम के समय लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। हल्की सर्द हवाओं के साथ तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन उसमें अब गर्माहट कम महसूस हो रही है। हवा में ठंडक और नमी बढ़ने से सर्दियों की आहट साफ महसूस की जा रही है। इसके साथ ही मौसम गेहूं फसल की बुआई के अनुरूप हो गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर बढ़ गया है। कई स्थानों पर सुबह कोहरे जैसी हल्की धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता भी कुछ कम हो गई। शहरवासियों ने सुबह और शाम के समय अब गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। कई जगहों पर लोगों ने अलाव जलाकर गर्मी का सहारा लिया। चाय की दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.