कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंगलवार की से बढ़ी ठंड व कोहरे के चलते दोआबा ठंड की जद में आ गया है। हाड़ कंपाऊ ठंड के चलते लोग दिनभर घरों में अलाव व राजाई में दुबके नजर आये। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक सभी स्कूलों को बंद करा दिया है। मौजूदा समय में दोआबा पूरी तरह से ठंड की जद में है। दिन में धूप न निकलने व तापमान में भारी गिरावट होने से लोग घरों के अंदर भी कांपते नजर आ रहे हैं। बुधवार की सुबह से चारो तरफ सिर्फ कोहरा ही कोहरा दिखाई दे रहा था। कोहरे के चलते बुधवार तापमान भी न्यूनतम दस से 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अपरान्ह दो बजे कुछ देर के लिए भगवान भाष्कर ने दर्शन दिये तो लोगों ने राहत की सांस लिया। सूर्य के ओझल होते ही ठंड का प्रकोप पुन: शुरू हो गया। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी सफर करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.