समस्तीपुर, जनवरी 17 -- पूसा। धूप के बाबजूद ठंड का प्रकोप जारी है। शाम ढ़लते ही ठंड का कहर तेज हो रहा है। जो सुबह धूप निकलने तक जारी रह रहा है। दिन में भी जारी पछुआ हवा कनकनी को लगातार बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 22.6 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी ठंड जारी रहने का अनुमान है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा रह सकता है। विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 6-7 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.