बस्ती, दिसम्बर 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। ठंड ने जोर पकड़ लिया है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को भोर से शुरू हुआ कोहरा दिन के 11 बजे तक जारी रहा। हाईवे पूरी तरह से कोहरे में ढंका रहा। इस कारण वाहनों के संचालन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। खासकर छोटे वाहन चालकों को परेशानी हुई। ठंड बढ़ने के साथ ही स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। दफ्तार से लेकर रोजमर्रा काम पर जाने वालों को ठंड से रूबरू होना पड़ा। दुकानें देर से खुलीं तो बाजारों में भी सन्नाटा रहा। जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। घरो में हीटर व ब्लोअर आदि लोगों के सहारा बना। दुकानों पर इन सामानों की खरीद के लिए खरीदार दिखाई दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...