रुडकी, दिसम्बर 20 -- शनिवार को भी मौसम बेहद सर्द रहा। ठंड के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। केवल जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। कोहरे के साथ ही शीत लहर भी चली। पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। इससे अधिकतम तापमान में सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को भी मौसम बेहद सर्द रहा। शुक्रवार देर शाम से ही घना कोहरा छा गया था। सुबह तक भी घना कोहरा छाया रहा। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। वह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। धूप न निकलने की वजह से लोग अपने घरों से भी बाहर नहीं निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...