हरिद्वार, नवम्बर 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में पिछले 10 दिनों से ठंड का अहसास बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय ठंड लोगों को परेशान कर रही है। सूखी ठंड के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को इलाज कराने चिकित्सकों के पास जाना पड़ रहा है। वहीं बढ़ती ठंड के बीच तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान घट कर 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.