जमशेदपुर, जनवरी 15 -- जमशेदपुर। कोल्हान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का असर फिलहाल बना हुआ है, हालांकि आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। आज, कल और परसों तक तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक 18 और 19 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। तापमान में इस वृद्धि के बाद ठंड की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है, जिससे कोल्हान सहित राज्य के लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.