हजारीबाग, नवम्बर 29 -- चरही, प्रतिनिधि कोयलांचल और चुरचू प्रखंड में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि प्रखंड के आठों पंचायत में सरकार के तरफ से अभी तक किसी पंचायत के वृद्धों के लिए कंबल कि वितरण नहीं की गयी है। साथ ही अबतक अलाव कि भी व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे गरीब जनता के साथ- साथ आम लोग भी ठंड और शीतलहरी का दंश झेलने को मजबूर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलाव के व्यवस्था के लिए राशि का आवंटन कर चुकी है। बावजूद अभी तक प्रखंड के मुख्य चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। पिछले वर्ष अबतक अलावों के लिए लकड़ी कि व्यवस्था हजारीबाग जिला प्रशासन के आदेश से चुरचू प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कर दी गई थी। अभी तक व्यवस्था नहीं उपलब्ध होने से आम जनता ठंड का दंश झेल रहे है। हर साल ठंड में झारखंड में गर...