हजारीबाग, नवम्बर 29 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले में ठंड और शीतलहरी का प्रकोप बढ़ने के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जबकि मौसम विभाग ने अबकी बार अधिक ठंड पड़ने की आशंका जताई है। फिलहाल जिले में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रोजाना तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों को सुबह शाम ज्यादा ठंड और कनकनी का अहसास रहा है। दिन में कभी धूप कभी बादल की स्थिति बन रही है। लेकिन शाम ढलते ही तापमान तेजी से गिरने लगता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ाने की संभावना जताई है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक लगभग 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने की संभावना है। जिले मे ठंड के बढ़ने के बावजूद उस अनुरूप प्रशासनिक तैयारियां शुरू नहीं हो पाई है। जबकि पहले ठंड के दस्तक देते ही जिला प्रशासन और संबधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.