मुंगेर, जनवरी 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व सुबह की ठंड और कनकनी के बीच साफ मौसम एवं खुली धूप के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और लोगों को कुहासे की कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। हालांकि, सुबह की हवा में ठंडक और कनकनी बनी रही, जिससे लोग सुबह में गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। ऐसे में गुरुवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हुई और दोपहर में खिली धूप ने ठंड से काफी राहत दी। हालांकि, दिन भर चली हल्की पछिया हवा, जिसकी औसत गति 8 किमी प्रति घंटा रही, में इसका असर बना रहा। इसके बावजूद लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.