रामगढ़, जनवरी 9 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। जनवरी की सर्दी अब किसानों के लिए सर दर्द बन गई है, पिछले दो-चार दिनों से लगातार ऐसी ठंड पड़ रही है कि हर सुबह खेतों में खेतों में कोहरे की चादर बिछी दिखती है। सुबह-सुबह तो नजर भी मुश्किल से आती है। इस मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर उनलोगों की जो अपने खेतों में आलू और सरसों लगा चुके हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसे ही कुछ दिन और निकल गए तो फसलें बर्बाद हो जाएगी। घनी ठंड और कोहरे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, दुलमी प्रखंड क्षेत्र में आलू और सरसों की फसल पर झुलसा रोग व लाही का प्रकोप मंडरा रहा है। किसान कोहरा साफ करने की दुआ कर रहे हैं, वरना महीनों की मेहनत और लाखों की लागत बर्बाद हो सकती है। घने कोहरे से किसानों के फसलों को काफी नुकसान हो रहा है,सबसे अधिक तेलहन और सब्जियों को नुकसान हो रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.