अररिया, दिसम्बर 20 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में ठंड और घने कुहासे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अचानक गिरे तापमान और सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खासकर सुबह और शाम के वक्त मौसम में कनकनी अधिक रहने के कारण जिलेवासी परेशान हैं। शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा कनकनी रही। पछुआ हवा चलती रही। वैसे भी जिले में स्थिति यह है कि दोपहर के वक्त धूप निकलने के बाद भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं। ठंड के आगे धूप भी फीकी पड़ रही है। शुक्रवार को भी जिले में मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहा। सुबह करीब आठ बजे तक ठंड से लोगों का हाल बहाल रहा। इसके बाद धूप निकलने के बाद लोग जगह-जगह धूप सेंकते नजर आए। कोई अपने आवासीय परिसर में तो कोई छत के ऊपर धूप का आनंद लेते दिखे। वहीं कई जगहों पर सरकारी कार्यालय परिसर में भी...