मोतिहारी, जनवरी 7 -- मोतिहारी। जिलेवासी बर्फीली हवा से कंपकंपा उठे। बुधवार सुबह पछुआ हवा की तेज रफ्तार से लोग ठिठुरते दिखे। 11 बजे सुबह तक धूप निकलने के आसार नहीं दिख रहा था। अचानक मौसम ने यू टर्न लिया और धूप निकली। लेकिन तेज पछुआ हवा चलते रहने से धूप की गर्माहट बेअसर रही। धूप निकलने के बाद भी ठंड का सितम बरकरार रहा। ठंड बढ़ने से लोग बाहर से बेहतर घरों में दुबकने को विवश दिखे। ठंड का कहर बरकरार रहने से सड़कों पर सुबह में सन्नाटा : ठंड का कहर बरकरार रहने से सुबह में सड़कों पर आवागमन कम रहा। लोग ठंड से बचते दिखे। धूप निकलने के बाद आवागमन सामान्य हो गया। ठंड के बावजूद दिन में बाजार में चहल पहल : ठंड के बावजूद दिन में बाजार गुलजार रहे। ग्राहक दुकानों पर खरीदारी करते दिखे। ई रिक्शा ,ऑटो आदि का परिचालन सामान्य रूप से होता रहा। लोग गर्म वस्त्र प...