लखनऊ, अगस्त 17 -- सिंधी समाज के लोगों ने शहर के तमाम इलाकों में सिंधी पर्व थदड़ी धूमधाम से मनाया। अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ महिलाओं ने मंदिरों और घरों में पुरोहितों की मौजूदगी में माता शीतला की पूजा अर्चना की। एक दिन पूर्व बना हुआ ठंडा भोजन ग्रहण किया। सिंधु नगर के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष श्याम कृषनानी, मोहित जसवानी, सिंधु नगर सिंधी पंचायत कृष्णा नगर के अध्यक्ष अशोक चांदवानी ने बताया कि शहर के सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में यह पर्व बहुत ही धूमधाम से मना। यह पर्व भारत के अलावा भी कई देशों में बसे हुए सिंधी समाज ने मनाया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपने परिवारों और ईष्ट मित्रों को थदड़ी पर्व की बधाई दी। संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी व मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी ने बताया कि पुराने समय में यह पर्व सिंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.