मऊ, नवम्बर 18 -- मऊ,संवाददाता। आहिस्ते से ठंड ने दस्तक दे रही है। दिसंबर में पड़ने वाली ठंड नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों से सुबह आठ बजे तक हल्का कोहरा छाया रहता है और शाम को पांच बजे ही अंधेरा होने लगता है। ठंड की आहट के कारण लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। वहीं बाजारों में उलेन कपड़ों और वस्तुओं की बिक्री बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में धीरे-धीरे मौसम बदलता चला जा रहा है। मौसम के बदल रहे मिजाज से ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंड के दस्तक देने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रहीं है। इसी के साथ ही कोहरे प्रकोप शुरू हो गया है। बीते दो दिनों से सुबह हल्का कोहरा छाया रह रहा है। सोमवार की सुबह भी कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे तक चारो ओर हल्का क...