अयोध्या, नवम्बर 18 -- अयोध्या, संवाददाता। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण चार नवम्बर से प्रारम्भ कराया जा चुका है। जिसमें बीएलओ द्वारा मतदाताओं का दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। मतदाता इसे त्रुटि रहित भरकर अतिशीघ्र बीएलओ को वापस करते हुए एक प्रति प्राप्ति के रूप में अपने पास रख ले, तथा एक प्रति बीएलओ को वापस कर दें। गणना प्रपत्रों को भरने में या विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त किये जाने हेतु आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट कान्ट्रेक्ट सेन्टर स्थापित किया गया है, जिसके टोल फ्री नंबर-1950 पर संपर्क किया जा सकता है। ------

हिंदी हिन्...