वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रिटायर एकाउंटेंट को मोबाइल पर ट्रोजन बेस्ड एपीके फाइल भेजकर 42.50 लाख रुपये की ठगी में साइबर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को झारखंड के धनबाद जिले से पकड़ा है। उनके पास से चार मोबाइल, सिम कार्ड, दिल्ली पुलिस की ओर से जारी दो नोटिस, ग्राम प्रधान (मुखिया) का मुहर और पैड, आधार के अपडेशन के 5 खाली फॉर्म, 15 लाख कीमत की नई कार और 66 हजार नगद बरामद हुए। डीसीपी क्राइम आकाश पटेल एवं एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के गोविंदपुर (धनबाद) थाना क्षेत्र के कालाडावर निवासी शमीम अंसारी, फकरुद्दीन उर्फ निरंजन, नसीम अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, निरसा (धनबाद) थाना क्षेत्र के जिलिंगटाह सिजुआ मोराडीह निवासी साहब ला...