अलीगढ़, सितम्बर 12 -- अतरौली, संवाददाता। बरला थाना क्षेत्र के गांव दतावली के पास बुधवार देररात ईंट से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला ने बाइक सवार दो भाईयों को रौंद दिया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शहर से मजदूरी करने के बाद गांव लौट रहे थे। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉला छोड़कर फरार हो गया। बरला क्षेत्र के गांव दतावली निवासी भागीरथ लोधी खेतीबाड़ी करते हैं। इनका बड़ा बेटा 30 वर्षीय अमित व छोटा बेटा 25 वर्षीय देवेश शहर के कंपनीबाग इलाके में मजदूरी करते हैं। बुधवार शाम को काम के बाद अमित तबीयत खराब हो गई। इस पर देवेश ने उन्हें दवाई, जिसके बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। देररात एक बजे छर्रा नानऊ मार्ग पर सीओ बरला के आफिस के पास ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला ने टक्कर मार दी। ट्राला बाइक सवारों को काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.