गिरडीह, मार्च 8 -- बगोदर, प्रतिनिधि। विधानसभा सत्र में विधायक नागेन्द्र महतो इलाके की समस्याओं को लगातार उठा रहे हैं। समस्याओं के निदान की मांग की जा रही है। इस निमित्त बगोदर में संचालित जिले के इकलौते ट्रॉमा सेंटर का मामला शुक्रवार को विधानसभा में उठाते हुए इसे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ट्रॉमा सेंटर में जो भी स्वास्थ्य सुविधाएं हैं वह इलाज के लिए उपयुक्त नहीं है। चूंकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को महज प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया जाता है। बगोदर इलाके में जीटी रोड लंबी दूरी तक है। साथ ही रांची-दुमका मुख्य मार्ग होने के कारण वाहनों का परिचालन ज्यादा होता है और सड़क दुर्घटनाएं भी ज्यादा होती है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल लोगों का यहां समुचित इलाज नहीं होता है। इसके कारण की लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.