नई दिल्ली, मार्च 4 -- टीम इंडिया के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बड़ा झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम के ओपनर मैथ्य शॉर्ट चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम के आखिरी लीग मैच के दौरान उनको चोट लगी थी। ऐसे में वे सेमीफाइनल से पहले टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कूपर कोनोली को टीम में शामिल किया है। हालांकि, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसे ट्रैविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए। रिकी पोंटिंग ने घोषणा की है कि वह भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम में मैथ्यू शॉर्ट के स्थान पर बिग हिटर युवा ओपनर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल करना पसंद करेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.