बागपत, जनवरी 20 -- बागपत शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर मंगलवार की देर शाम एक शराबी युवक में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की गाड़ी को स्टार्ट करके ले उड़ा। मेरठ-बागपत हाई वे पर करीब दो किलोमीटर तक दौड़ने के बाद जैसे ही गाड़ी बागपत शुगर मिल के पास पहुंची, तो एक मकान से टकराकर नाले पर झूल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में गाड़ी को कब्जे में लेते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस मंगलवार की शाम शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। टीआई की टाटा सूमो गाड़ी का चालक गाड़ी में चाबी लगी छोड़ आया। इसी बीच एक शराबी युवक वहां पहुंच गया। जिसने गाड़ी में चाबी लगी देखी, तो वह उसमें सवार हो गया। उसने गाड़ी स्टार्ट की ओर फिर बागपत-मेरठ हाईवे पर लेकर दौड़ पड़ा। इस पूरे मामले की भनक चौराहे पर ड्यूटी कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.