मुरादाबाद, मार्च 17 -- साथ में होली खेलने से मना करने पर बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से हाथापाई कर दी। होली के दिन की घटना का वीडियो दो दिन बाद वायरल हो गया। जिसके बाद सिपाही ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महानगर के विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपों में रविवार को दो वीडियो तेजी से वायरल हुए। 20 सेकेंड और 50 सेकेंट के इन दोनों वीडियो में कुछ युवक एक सिपाही से हाथापाई करते दिख रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटना होली वाले दिन की है। जिसमें रविवार को ट्रैफिक पुलिस के सिपाही इंद्रजीत ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। बताया कि फव्वारा चौराहे पर वह साथी के साथ ड्यूटी पर तैनात था तभी बाइक सवार दो युवक आए और सिपाहियों से जबरन होली खेलने की बात कहने लगे। मना करने पर आरोपी बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.