कानपुर, फरवरी 1 -- ट्रैफिक पुलिस की ओर से ई-ऑटो और ई-रिक्शा के लिए बनाए गए नए नियम के विरोध में चालकों ने रविवार को सैकड़ों की संख्या में ई-ऑटो खड़ी कर चक्का जाम कर दिया। चालकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक पुलिस के नए नियम को परेशान करने वाला तुगलकी फरमान करार दिया। ई-ऑटो चालकों ने मांगें न माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। ईरिक्शा और ई-ऑटो की मनमानी को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कमिश्नरेट को सात जोन में बांटा गया है। जिसके तहत ई-रिक्शा और ई-ऑटो चालक अपनी गाड़ियां 3-4 किमी के दायरे में वहीं चला सकेंगे, जहां के वे रहने वाले हैं। आगामी 10 फरवरी से इस नियम को कड़ाई से लागू किया जाना है, जिसको लेकर चालकों में रोष है। रविवार को सनातनी सारथी एक्टिव ग्रुप के शिवसरन अवस्थी, कानपुर ऑटो यूनियन के विनोद कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.