रांची, जनवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रांची जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनूठी पहल की। जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को रोज एट रोड कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो जिले के विभिन्न शहरी थाना क्षेत्रों में संचालित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर उन्हें प्रेमपूर्वक सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। चालकों को बताया गया कि हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे सेफ्टी उपकरणों का उपयोग केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके स्वयं और दूसरों के अनमोल जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.