पलामू, जनवरी 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन शुक्रवार को पूरे जिले में यातायात नियमों को पालन नहीं करने वाले चालकों को फूल माला पहनाकर उन्हें गलती का अहसास कराया। साथ ही आगे से यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश देते हुए चेताया कि ऐसा नहीं करने पर दंड का भागी बनना पड़ेगा। मेदिनीनगर सिटी में सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन थीम पर मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत नए साल के दूसरे दिन पलामू यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया। ट्रैफिक पुलिस एवं जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को छहमुहान पर चलाए गए विशेष अभियान में बिना हेलमेट वाहन चलानेवालों का गेंदा फूल का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही नियमों के पालन व उसके उल्लंघन पर होनेवाली कार्रवाई से अवगत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.