कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की कड़ी में शनिवार को पुलिस उपायुक्त यातायात रवींद्र कुमार की मौजूदगी में जुहारीदेवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में नियमों के प्रति जागरूकता संबंधी कार्यशाला हुई। ट्रैफिक नियमों के शत-प्रतिशत पालन की शपथ दिलाई गई। रवींद्र कुमार ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाने से पचास फीसदी हादसे टाले जा सकते हैं। सीट बेल्ट बांध ड्राइविंग करने से हादसा होने पर जान बचा सकते हैं। छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नियमों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों को दर्शाया गया। बाद में हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.