बक्सर, फरवरी 19 -- पेज तीन के लिए ------- जाम रॉन्ग साइड व ओवरटेकिंग के कारण छह माह में कइयों की जान गई वाहनों के ओवरटेक करने से रोज-रोज बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार फोटो संख्या 21 कैप्शन - गुरुवार को अहिरौली के पास बक्सर की तरफ आने वाली फोरलेन पर जाम में फंसे वाहन। बक्सर। आरा-बक्सर एनएच पर दलसागर टोल प्लाजा से सिंडिकेट गोलंबर तक का हिस्सा एक्सीडेंटल जोन बन चुका है। खासकर आरा से बक्सर की तरफ आने वाला लेन। सड़क पर ओवर स्पीड, रॉन्ग साइड व ओवरटेकिंग के कारण दो माह में ही लगभग बीस लोगों की जान जा चुकी है। रोजाना जाम की स्थिति तो बनी ही रहती है। सड़क के बायें लेन पर वाहनों के ओवरटेक करने से रोज-रोज बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है। इससे पूरा मार्ग बाधित हो जाता है। चार पहिया वाहनों को भी बक्सर आने में जाम से जूझना पड़ता है। स्थिति तब और गंभ...