पिथौरागढ़, फरवरी 14 -- सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए क्षेत्र में रैली का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों ने धीमी रफ्तार, सुरक्षित परिवार,हेलमेट है जान की ढाल,सीट बेल्ट बाँधो, सुरक्षित घर जाओ,ट्रैफिक नियमों का करो सम्मान, सुरक्षित रहेगा हर इंसान,नशा छोड़ो, होश में चलो सहित अन्य नारों के साथ लोगों को जागरुक किया। शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से नगर में जागरुकता रैली का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं, सड़क सुरक्षा की यह सीख जीवनभर उनके साथ रहेगी। इस दौरान जीआईसी गंगोलीहाट सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने की अपील की। आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों के महत्व के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.