नई दिल्ली, मार्च 31 -- ट्रैफिक चालान की दरों में इजाफे के बाद अब सरकार नियमों को और सख्त करने जा रही है। अब जो नया ड्राफ्ट तैयार हो रहा है, उसमें प्रस्ताव है कि यदि किसी ई-चालान की पेमेंट तीन महीने के अंदर नहीं की गई तो फिर ड्राइवर का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं खतरनाक ड्राइविंग और रेड लाइट पार करने जैसी तीन गलतियां एक साल के अंदर करने वालों का लाइसेंस ही तीन महीने के लिए जब्त कर लिया जाएगा। ऐसे प्रस्ताव पर सरकार इसलिए विचार कर रही है क्योंकि करीब 40 फीसदी ई-चालान का ही लोग भुगतान करते हैं। ऐसे में चालान की रिकवरी बढ़ाने के लिए नियमों को सख्त करने की तैयारी है। इसके अलावा लाइसेंस पर ही खतरा दिखेगा तो लोगों में ड्राइविंग को लेकर कुछ गंभीरता भी देखने को मिल सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.