फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट स्थित गंगा पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। वाहनों का जो दबाव बढ़ा है उसके चलते गुरुवार को गंगा पुल पर लंबा जाम लग गया। इसमें फंसकर लोग परेशान हो गये। पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था संभाली। एक घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। बाइक वाले मजबूरी में पैंटून पुल से निकले। गंगा पुल पर जिस तरह से वाहनों का दबाव बढ़ा है उससे ट्रेफिक की चाल पूरी तरह से बिगड़ी हुयी है। मरम्मत के चलते बड़े वाहनों का डायवर्जन पहले ही किया जा चुका है। छोटे वाहन इधर से निकल रहे हैं। सुबह 9 बजे के करीब गंगा पुल पर मरम्मत के बीच लंबा जाम लग गया। छोटे वाहन जाम में फंस गये। एंबुलेंस भी फंसी रही। बढ़ते जाम को देखते हुये पांचालघाट चौकी पुलिस के पुलिस कर्मी दौड़े। जो लोग वाहनों को गलत ढंग से निकाल रहे थे उन्हें एक किनारे करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.