गुड़गांव, फरवरी 9 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। धनकोट गांव और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। नगर निगम द्वारा धनकोट गांव में सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है। इस वजह से मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा और रास्ते बदले रहेंगे। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दिया है। जो वाहन बादली से गुरुग्राम की तरफ आ रहे हैं, वे अब धनकोट गांव के मुख्य मार्ग के बजाय गांव के अंदरुनी रास्तों से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर निकल सकेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे से चंदू या बादली की तरफ जाने वाले श्याम चौक से लगभग 500 मीटर सीधा चलेंगे। इसके बाद दाएं मुड़कर धनकोट नहर के साथ वाले रास्ते का उपयोग करते हुए अपनी मंजिल तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.