फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हार्डवेयर चौक से सोहना रोड तक आने-जाने वाले वाहन चालकों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एफएमडीए की ओर से शुक्रवार से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके चलते एक तरफ की सड़क बंद रहेगी। गुरुवार से यहां काम शुरू होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह शुक्रवार के लिए स्थगित कर दिया गया है। हार्डवेयर-सोहना रोड लंबे समय से खराब है। चौक-चौराहों पर सीमेंटड ब्रेकर ऊंचे-नीची बने हैं। कई स्थानों पर सड़क बीच से टूट चुकी है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है, जिसे देखते हुए एफएमडीए ने मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। मरम्मत के दौरान एक तरफ का यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा, जिससे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। इस कार्य के चलते ट्रैफिक जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.