सीतापुर, मार्च 5 -- सीतापुर, संवाददाता। उप्र रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ की शाखा ट्रैफिक/बस स्टेशन की कार्यकारिणी का बुधवार को चुनाव कराया गया। जिसमें ट्रैफिक अध्यक्ष पद पर चंद्र मोहन त्रिपाठी को मनोनीत किया गया। जबकि मंत्री पद पर योगेश मोहन, कोषाध्यक्ष पर शिवम अवस्थी को मनोनयन किया गया। वहीं बस स्टेशन अध्यक्ष पद पर भोलानाथ उपाध्याय, शाखा मंत्री आशीष कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर शोभित श्रीवास्तव को मनोनीत किया। चुनाव अधिकारी/क्षेत्रीय संयोजक शंकर लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 का चुनाव संपन्न कराया गया। मनोनयन के बाद नर्वनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सीतापुर डिपो राकेश कुमार से समस्याओं के संबंध में चर्चा की। चुनाव के दौरान वरिष्ठ सदस्य बीके त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी, महेश प्रसाद, सौरभ सिंह, ज...