रुद्रपुर, दिसम्बर 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के वेलोड्रोम में आयोजित हो रही ट्रैक साइकिलिंग नेशनल चैंपियनशिप की पदक तालिका में शनिवार तक मणिपुर पहले स्थान पर बना हुआ है। मणिपुर 4 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ पहले स्थान पर रहा। वहीं रेलवे 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। महाराष्ट्र 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अंडमान निकोबार 2 स्वर्ण, 5 रजत के साथ चौथे स्थान पर रहा। राजस्थान 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ पांचवें स्थान पर रहा। हरियाणा 1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य पदक के साथ छठे स्थान पर रहा। उड़ीसा 1 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य पदक के साथ सातवें स्थान पर रहा। तमिलनाडु 1 स्वर्ण, 2 कांस्य के साथ आठवें स्थान पर रहा। पंजाब 1 स्वर्ण और 1 कांस्य के साथ...