लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- लखीमपुर स्टेशन पर रेल ट्रैक पार कर रही बुजुर्ग महिला मालगाडी की चपेट में आ गयी। महिला का शरीर ट्रेन के नीचे फंस गया। इसके चलते महिला की मौत हो गयी। जीआरपी ने महिला के शव को ट्रेन के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शनिवार को लखीमपुर स्टेशन पर गौटैयाबाग मे रहने वाले नजीर हुसैन की 65 वर्षीय पत्नी नजमा मालगाड़ी की चपेट में आ गयी। इससे नजमा ट्रेन के नीचे फंस गयी। जीआरपी ने महिला के शव को ट्रेन के नीचे से निकाला। बताया जाता है कि नजमा एक अन्य महिला के साथ रेलवे ट्रेक पार कर रही थी। इसी दौरान गोला की तरफ से मालगाडी आ गयी। दूसरी महिला ट्रेन की चपेट में आने से बच गयी। वहीं नजमा मालगाड़ी की चपेट में आकर ट्रेन के नीचे ही फंस गयी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गयी। साथ ही ट्रेन भी रोक दी गयी। लखीमपुर स्टेशन से ही होकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.