मथुरा, मार्च 5 -- आझई और जैंत के निकट रेलवे ट्रैक के निकट पड़े मिले शॉल और झोले के आधार पर महिला के शव की पहचान हो गई। परिजन उसे दो दिन से तलाश करने में जुटे थे। महिला की तड़के किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई थी। आझई और जैंत के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले महिला के शव की पहचान 50 वर्षीय भगवान देवी पत्नी राजपाल निवासी ग्राम बाहदीन, थाना मांट, हाल निवासी छटीकरा रेलवे स्टेशन के पास के रूप में उसके दामाद देवीराम ने कर ली। देवीराम ने बताया कि उसकी सास भगवानदेवी प्रेम मंदिर के पास श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन लगाने का काम करती थीं। वह दो मार्च की तड़के घर से मंदिर जाने के लिए निकलीं, लेकिन मंदिर नहीं पहुंची। वह उनकी तलाश करने में जुटे रहे। वह हर दिन रेलवे ट्रैक पार कर मंदिर जाती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.