रुद्रपुर, मार्च 7 -- काशीपुर। नए रेलवे ट्रैक निर्माण के चलते कुंडेश्वरी रोड स्थित क्रॉसिंग को चार दिन तक के लिए बंद कर दिया गया है। जिसके चलते वाहन चालकों डायवर्ड रूटों का उपयोग करना पड़ रहा है। काशीपुर रेलवे जंक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ एसके सुमन ने बताया कि काशीपुर-रामनगर के बीच चीमा चौराहा के पास रेलवे फाटक संख्या 42 स्पेशल पर प्लासर क्विक रिलेइंग सिस्टम पीक्यूआरएस से ट्रैक डिस्टमेंटल कर नया ट्रैक बनाने का कार्य किया जा रहा है। एमएफआई मशीन से पैकिंग का कार्य चार से सात मार्च तक होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते यह कार्य नहीं हो सका था। अब यह कार्य सात से 10 मार्च तक किया जाना है। इसके लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चीमा चौराहा से कुंडेश्वरी मार्ग पर फाटक सड़क यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। वाहन चालक टांडा चौराहा से श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.