आगरा, दिसम्बर 30 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के नगला खिमाई में परिवार के ही चाचा ने पट्टे की भूमि में खड़ी फसल ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दी। यह आरोप लगाते हुए एक युवक ने नामजद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में गोविंद कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी नगला खिमाई ने बताया है कि उसके पिता के नाम जमीन का पट्टा है, इस भूमि में उसके पिता ने जौ की फसल की बुबाई की है। आरोप है कि 26 दिसंबर की शाम उसके चाचा ने खेत में खडी फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। जानकारी मिलते ही जब वह पहुंचा तो उसके चाचा ट्रैक्टर लेकर भाग गए। आरोप है कि आए दिन उसके चाचा उसका नुकसान करते रहते हैं। पूर्व में भी इसी तरह की हरकत की जा चुकी है, इसकी शिकायत उसने तहसील दिवस में भी की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नेत्रपाल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अग्...