नोएडा, फरवरी 8 -- दनकौर, संवाददाता। कस्बे निवासी टेलर की शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। परिजनों ने रविवार को उसका शव बीएल चौक पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के अधिकारियों ने उनको हटने के लिए कहा, लेकिन वे ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था। कस्बे के पीरवाला मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय बबलू टेलर का काम करते थे। वह शनिवार दोपहर अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान ईंटों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनका जोरदार टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उनको ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिवार के लोगों का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.