बुलंदशहर, मई 2 -- थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर चौराहे पर अन्य जनपद से लाकर ईंट बेच रहे एक ट्रैक्टर चालक ने जरिया आलमपुर निवासी युवक पर जबरन ईंट उतरवाने व फोन छीनने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार जनपद संभल के कुछ लोग क्षेत्र में ईंट बेचने का कारोबार करते हैं। बुधवार शाम संभल निवासी सलीम ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंट बेचने आया था। इसी दौरान जरिया निवासी दो युवकों से ईंट बेचने को लेकर विवाद हो गया। चालक का आरोप है कि विवाद में दोनों लोगों ने स्याना रोड पर एक बाग में ट्रैक्टर से ईंट जबरन उतरवा लीं। घटना की जानकारी चालक ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.