मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- साइबर ठगों ने किसानों से ठगी करने के लिए अब नया तरीका निकाल लिया है। अब साइब ठग ट्रैक्टर सब्सिडी का झांसा देकर किसानों को अपना निशाना बना रहे है। मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी एक किसान को 50 प्रतिशत अनुदार पर ट्रैक्टर देने का झांसा देकर ऑन लाइन 4300 रुपए जमा करा लिए गए है। जबकि कृषि विभाग के द्वारा अभी ट्रैक्टर सब्सिडी योजना संचालित नहीं है। कृषि विभाग के द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट आफ क्राफ रेज्डियू योजना संचालित है। इन योजना के तहत किसानों को अनुदान पर फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाई टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कृषि ड्रोन अन्य एकल कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण दिए जाते है। लेकिन अभी कृषि विभाग में ट्रैक्टर सब्सिडी योजना...