सासाराम, मई 12 -- चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर इंडिया गेट के समीप सोमवार को ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में चेनारी थाना क्षेत्र के हाट्टा गांव निवासी अशोक सिंह का 25 वर्षीय पुत्र रंजन सिंह यादव और उल्हो गांव निवासी हरि सिंह यादव के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह शामिल हैं। दोनों की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को अपने ही गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार रंजन सिंह यादव और जितेंद्र सिंह परसथुआ थाना क्षेत्र के सरेया गांव से शादी समा...