कटिहार, फरवरी 4 -- आजमनगर। एक संवाददाता खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। प्रथम पक्ष का कहना है कि खेत होकर ट्रैक्टर ले जाने से खेत का ऑल कट गया जिससे खेत में लगा पानी निकल गए। मना करने की दूसरा पक्ष मारपीट पर उतारू हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामले को लेकर आजमनगर थाने में एक आवेदन देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। इनामुल अंसारी के द्वारा दिए गए आवेदन में फिरदोस अंसारी सहित 10 लोगों को आरोपी बनाते हुए आजमनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज करने कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...