प्रयागराज, जुलाई 3 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थानाक्षेत्र के हबूसा मोड़ के पास हंडिया की ओर जा रहे ट्रैक्टर और पीछे की ओर से आ रही एक्सयूवी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु स्वरूपरानी अस्पताल भेज दिया। हंडिया थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी पिंटू सिंह का 17 वर्षीय पुत्र सत्यम सिंह बुधवार रात 11 बजे शहर में ईंट उतार कर ट्रैक्टर से हंडिया जा रहा था। हबूसा मोड़ के करीब पीछे से आ रही एक्सयूवी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्सयूवी चला रहे आशीष सिंह (35) पुत्र मनोज सिंह निवासी अंदावा तथा ट्रैक्टर चालक दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही थरवई एसीपी चंद्रपाल सिंह तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्त...