फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 27 -- अमृतपुर, संवाददाता। गरीबो के कल्याण को संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का मजाक सा उड़ रहा है। गरीबों की बजाय अमीर इस योजना में सेंध लगा रहे हैं। कुम्हरौर गांव में तो ट्रैक्टर मालिक ही नहीं बल्कि दो दो पक्के मकान वालो को भी राशन का लाभ मिल रहा है। इसकी हकीकत ग्राम पंचायत सचिवालय में हुयी खुली बैठक में सामने आ गयी। प्रधान के मुताबिक 47 राशन कार्ड धारक अपात्र पाये गये हैं और छह मृतक राशन कार्ड धारकों के नाम से भी काफी समय से राशन हड़पा जा रहा है। पात्र गृहस्थी और अंतोदय योजना से गरीबों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसमें अंतोदय में 35 किलोग्राम राशन जबकि पात्र गृहस्थी में 5 किलेा यूनिट के हिसाब से राशन दिये जाने की व्यवस्था है। कुम्हरौर के ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान हिमानी सिंह की उपस्थिति मे ग्राम सचिवालय में जब...