दुमका, मार्च 21 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना के चम्पागढ के निकट गादीझोपा सड़क मार्ग पर शुक्रवार को ट्रेक्टर पलटने से दो मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक में इसी थाना के गादीझोपा गांव के जीतलाल टुडू( 22 बर्ष )और बिहार जयपुर थाना के पंचरूखी गांव के महेश हांसदा (21 बर्ष) बताया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों मृतक के शव को थाना लाई है। साथ ही कागजी प्रक्रिया पुरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतू दुमका भेजने की तैयारी हो रही है। बताया गया कि ट्रैक्टर पर छड़ लोड था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...