मोतिहारी, जनवरी 13 -- पकड़ीदयाल। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता गांव में रविवार रात ट्रैक्टर पलटने से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गयी, जबकि एक किशोर जख्मी हो गया। मृत युवकों की पहचान सुंदरपट्टी पंचायत निवासी कुमोद पटेल के पुत्र कुन्दन कुमार(19) व सुरेश पटेल के पुत्र अभिषेक कुमार(17) के रूप में हुई है। जबकि घायल किशोर अकलू महतो का पुत्र नीरज कुमार(14) है। घायल नीरज कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, चिमनी से ले जाये गये ईंट को अनलोडिंग कर सभी ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर की गति तेज होने से घने कुहासे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.